{"_id":"5740b3784f1c1bcc64ac73f4","slug":"shubham-was-the-top-district-jnvs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नवोदय के शुभम ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नवोदय के शुभम ने किया जिला टॉप
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 22 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में खुशी मनाती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सीबीएर्सई इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के 93 फीसदी बच्चे पास हुए। इसमें बिंदकी के सरकंडी क्षेत्र का जवाहर नवोदय विद्यालय अव्वल रहा। विद्यालय के सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के शुभम सिंह ने 95.40 फीसदी अंक पाकर जिले की टॉप फाइव सूची में पहला स्थान बनाया।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में सीबीएसई बोर्ड से संचालित होने वाले कुल पांच इंटर कालेज हैं। इन सभी को मिलाकर कुल 562 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 523 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें बिंदकी तहसील क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय सरकंडी के कुल 27 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, सभी सफल रहे। शहर के महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 243 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
इनमें 236 बच्चे उत्तीर्ण हुए, जबकि सात को निराशा हाथ लगी। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चित्रांशनगर के 200 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 185 परीक्षा में सफल रहे, 15 बच्चे फेल हो गए। नूरुलहुदा सीनियर सेकंड्री स्कूल के 42 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 38 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। चार बच्चे फेल हो गए। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 50 बच्चों ने परीक्षा दी। इनमें 43 ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि तीन बच्चे फेल हो गए।
विज्ञापन