फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shivam was doing cyber fraud with his brother for six years.

Fatehpur News: छह वर्ष से शिवम भाई के साथ कर रहा था साइबर ठगी

Wed, 11 Feb 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shivam was doing cyber fraud with his brother for six years.
जाफरगंज। थाना क्षेत्र की देवरी चौकी अंतर्गत सगरा गांव निवासी शिवम के साइबर धोखाधड़ी में अलीगढ़ में पकड़े जाने की खबर से गांव में चर्चाएं तेज हो गई हैंं। ग्रामीणों का कहना है कि शिवम अपने भाई के साथ पिछले करीब छह वर्षों से साइबर ठगी में सक्रिय था।
विज्ञापन

शिवम दिनेश कुशवाहा का पुत्र है। अलीगढ़ पुलिस ने उसे साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों के मुताबिक परिवार के पास मात्र एक बीघा खेत है और दिनेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके तीन बेटे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण बताते हैं कि करीब छह वर्ष पहले तक परिवार की स्थिति सामान्य थी। इसके बाद शिवम और उसके भाई शोभित की आर्थिक स्थिति तेजी से बदली। दोनों भाइयों का लग्जरी गाड़ियों से गांव आना-जाना शुरू हो गया। गांव में आलीशान मकान बनवाया गया। बांदा में रेडीमेड कपड़ों का शोरूम खोला गया और कानपुर समेत कई शहरों में फ्लैट खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक माह पूर्व शोभित को भी ऑनलाइन ठगी के एक मामले में पुलिस ने बांदा स्थित शोरूम से गिरफ्तार किया था। वह वर्तमान में जेल में है। भाई की गिरफ्तारी के करीब 15 दिन बाद शिवम देर रात करीब एक घंटे के लिए गांव आया था। इसके बाद उसके अलीगढ़ में पकड़े जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed