फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sharp weapons fired, two injured including retired inspector

फतेहपुर: धारदार हथियार चले, सेवानिवृत्त दरोगा समेत दो घायल

Mon, 20 Feb 2023 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 20 Feb 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sharp weapons fired, two injured including retired inspector
चौडगरा। हाईवे स्थित बेशकीमती जमीन को लेकर शनिवार शाम दो पक्षों के बीच धारदार हथियार और लोहे की रॉड चलीं। हमले में सेवानिवृत्त दरोगा समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। दोनों पक्षों से पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विवादित जमीन कल्यानपुर थानाक्षेत्र के हाईवे पर दौलतपुर गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास है। एक पक्ष के पांडेयपुर निवासी रवींद्र पांडेय ने बताया कि दौलतपुर स्थित जमीन की उसके नाम पर पावर ऑफ एटार्नी है। जमीन शनिवार शाम सेवानिवृत्त दरोगा वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने जोत डाली और पिलर लगाकर कब्जा करने लगे। मना करने पर वीरेंद्र और उसके भाई सुरेंद्र ने लोहे की रॉड से हमला कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के सेवानिवृत्त दरोगा ने बताया कि वह अपनी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। तभी रवींद्र पांडेय, अरविंद पांडेय, शिवम पांडेय पहुंचे। कब्जे का विरोध कर गाली गलौज की। आरोप लगाया कि तभी रवींद्र ने धारदार हथियार से हमला किया। इससे उसका एक कान कट गया। तीनों ने डंडे, हंसिया और लोहे की रॉड से हमला किया। छोटा भाई सुरेंद्र बीच बचाव के लिए आया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed