फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sewer line stuck in tender, Shadipur overbridge stuck in announcement

Fatehpur News: टेंडर में अटकी सीवर लाइन, घोषणा में फंसा शादीपुर ओवरब्रिज

Wed, 06 Mar 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sewer line stuck in tender, Shadipur overbridge stuck in announcement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। टेंडर प्रक्रिया में सीवर लाइन अटक गई है और घोषणा में शादीपुर ओवरब्रिज का निर्माण फंस गया है। ऐसे में शहर की विकास की बड़ी योजनाएं अधर में लटक सकती हैं। इसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा। अब लोकसभा चुनाव के पहले दोनों योजनाओं में काम शुरू होने की उम्मीद खत्म होती जा रही है।
जुलाई 2023 से सुर्खियों में रहा सीवर लाइन के निर्माण पर ग्रहण लगता दिखाई पड़ रहा है। परियोजना का पहला टेंडर किन्हीं कारणों से रद्द कर दिया गया। वहीं लोकसभा चुनाव की अधिसूचना 11 मार्च के बाद किसी भी दिन लग सकती है। ऐसे में 311 करोड़ की इस परियोजना का इतने कम समय में काम शुरू होने की उम्मीद खत्म हो रही है।
विज्ञापन

शहर की दूसरी बड़ी परियोजना शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की है। महीनेभर पहले ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा के साथ बजट भी स्वीकृत कर दिया गया था। महीनेभर में शासन ओवरब्रिज निर्माण की टेंडर प्रक्रिया ही पूरी नहीं करा पाया। ऐसे में इस बड़ी परियोजना में भी चुनाव के पहले काम शुरू नहीं हो पाएगा। लोकसभा चुनाव में यह दोनों मुद्दे एक बार फिर चुनावी मुद्दे बनेंगे। एक्सईएन जलनिगम तूलिका प्रसाद का कहना है कि सीवर लाइन का रिटेंडर 22 फरवरी को खुल चुका है, लेकिन अभी शासन स्तर पर स्वीकृत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed