फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sewer line construction delayed for the third time in one and a half years

Fatehpur News: डेढ़ साल में सीवर लाइन निर्माण का तीसरी बार रिटेंडर

Thu, 16 Jan 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sewer line construction delayed for the third time in one and a half years
फतेहपुर। नए साल में चौथी बार सीवर लाइन का रिटेंडर हुआ। डेढ़ साल से शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया उलझी हुई है। इससे सीवर लाइन की आस धुंधली हो रही है।
विज्ञापन

जुलाई 2023 में सीवर लाइन निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान की थी। इसके साथ ही तीन चरणों में होने वाले निर्माण के लिए पहले चरण का 311 लाख रुपये बजट स्वीकृत भी कर दिया था। निर्माण शुरू कराने के लिए 41 करोड़ 25 लाख बजट भी जल निगम के खाते में भेजा गया था। इसके बाद अगस्त 2023 में पहला टेंडर हुआ। उसी का जनवरी 2024 में रिटेंडर हुआ। यह प्रक्रिया भी कागजों में उलझी रही। शासन से तीसरी बार रिटेंडर का आदेश मिलने पर अगस्त 2024 में टेंडर किया गया। यह प्रक्रिया भी शासन स्तर पर चार महीने तक अटकी रही। उसे भी निरस्त कर शासन ने जनवरी 2025 में चौथी बार रिटेंडर कराया। बार-बार टेंडर निरस्त होेने से सीवर लाइन योजना अटकती नजर आ रही है। ये पूरी परियोजना लगभग 933 करोड़ रुपये की है।
विज्ञापन

जल निगम अधिशासी अभियंता तूलिका प्रसाद का कहना है कि जनवरी में सीवर लाइन निर्माण का शासन ने रिटेंडर कराया है। रिटेंडर खुलने के बाद ही निर्माण की स्थिति पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed