{"_id":"5ef4e1468ebc3e430c40abca","slug":"seven-people-including-bjp-leader-admitted-in-el-one-covid-hospital-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5675915123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: भाजपा नेता समेत सात लोग एल वन कोविड अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: भाजपा नेता समेत सात लोग एल वन कोविड अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
हसवा। भाजपा नेता समेत सात लोगों को एल वन कोविड -19 अस्पताल थरियांव में भर्ती कराया गया। उन्हें तीन दिन पूर्व कोरोना की पुष्टि हुई थी। चिकित्सकों की टीम इलाज में लगी है। एल वन कोविड अस्पताल बीच में बंद कर दिया गया था। यहां के सभी मरीज आश्रम पद्धति स्कूल खासमऊ में इलाज करा रहे थे।
गुरुवार को यह अस्पताल दोबारा खोला गया। भाजपा नेता समेत छह लोगों को कोरोना की चपेट में आने के कारण गुरुवार को अस्पताल लाया गया। जहां इन सभी का उपचार शुरु कर दिया गया। प्रभारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि थरियांव अस्पताल बीच में मरीज न होने से बंद कर दिया गया था।
थरियांव अस्पताल केवल उन लोगों के लिए है, जिनके साथ महिला व बच्चे हैं। यहां पर भाजपा नेता के घर के छह सदस्य व एक अन्य को भर्ती किया गया। इसमें दो बच्चे भी हैं। 17 कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज आश्रम पद्धति में पहले से चल रहा है। कुल मिलाकर जिले में 24 मरीज कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद भेजा जाएगा सैंपल
एल वन कोविड 19 प्रभारी डा. अनुपम सिंह ने बताया कि एक एक सप्ताह बाद सभी का सैंपल पुन: भेजा जाएगा। फिलहाल सभी को दवा के साथ पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। जिससे शीघ्र ही संक्रमण कम हो सके।