Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Self-enumeration will take place in the district from November 16 to 30.

Fatehpur News: जिले में 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना

Fri, 13 Nov 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Self-enumeration will take place in the district from November 16 to 30.
फतेहपुर। जनगणना-2027 के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का कार्य होगा। नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर परिवार का विवरण दर्ज करना होगा। कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को सीडीओ पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

सीडीओ ने अधिकारियों को कर्मचारियों और नागरिकों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। सभी कार्यालयाध्यक्षों को कर्मचारियों से स्व-गणना कराकर प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने को कहा गया। अभियान के प्रचार-प्रसार में प्रधान, सभासद, ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर सहायता केंद्र बनाने के निर्देश दिए गए। नगर निकायों के कूड़ा उठाने वाले वाहनों और धार्मिक स्थलों के ध्वनि विस्तारक यंत्रों से भी जागरूकता अभियान चलेगा। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम न्यायिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed