फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Security contract was seven days ago

सात दिन पहले हुआ था सिक्योरिटी कांट्रेक्ट

Wed, 23 Sep 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 23 Sep 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Security contract was seven days ago

मलवां थाना क्षेत्र में हाइवे पर दिन दहाड़े 13 लाख 60 हजार की लूट की घटना को पुलिस सिक्योरिटी कंपनी की लापरवाही मान रही है। बदमाशों ने सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जांच के साथ पुलिस ने बदमाशों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।

विज्ञापन


 
मंगलवार दोपहर भारत पेट्रोलियम के दो पेट्रोल पंपों का 13 लाख 60 हजार का कैश लेकर जा रहे रेडियंट कंपनी के कर्मचारियों को बोलेरो से टक्कर मारकर बदमाशों ने लूट लिया । मामले की जांच पता चला है  कैश्ले जाने वाले सुरक्षाकर्मियों के पास  सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन



बदमाशों से मुकाबले के लिए उनके पास कोई शस्त्र नहीं था। पेट्रोल पंप का कैश ले जाने का कांट्रेक्ट रेडियंट कंपनी ने 15 सितंबर को किया था। इससे पहले सीएमएस सिक्योरिटी कं पनी की वैन कै श ले जाती थी। नए कांट्रैक्ट के सिर्फ सात दिन ही गुजरे थे वारदात हो गई। इससे साफ है कंपनी के कर्मचारियों की किसी ने रेकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात दिन के अंदर बदमाशों को कै श ले जाने वालों की पूरी जानकारी हो गई थी। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया पेट्रोल पंप का प्रतिदिन कैश शहर एसबीआई बैंक आता है।


रेडियंट कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी अभी तक सूचना भी नहीं दी थी। जबकि इससे पहले यही काम करने वाली दूसरी कंपनी की पूरी जानकारी पुलिस को थी। पुलिस उनकी हर तरह से सुरक्षा के इंतजाम भी रखती थी।

  


बदमाशों का पुलिस को मिला सुराग - नवागांतुक पुलिस अधीक्षक ओपी श्रीवास्तव को  जिले में आए 24 घंटे भी नहीं बीते  बदमाशाें ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर विभाग को सीधे चुनौती दी है। एसपी ने मामले की पड़ताल के लिए क्राइम ब्रांच समेत आधा दर्जन टीमों को लगाया है।


हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो बदमाशों के खिलाफ पुलिस को सुराग मिल गया है। सुराग सटीक निकला, तो जल्द बदमाशों को पुलिस उठाकर घटना का पर्दाफाश कर देगी।

 


रेडियंट कंपनी के कर्मी के साथ 26 लाख हो चुकी लूट- शहर के सिविल लाइंस में करीब छह माह पहले दिन दहाड़े कैश ले जाने वाले रेडियंट कंपनी के ही एक कर्मचारी को गोली मारकर 26 लाख रुपये की लूट की गई थी।


शहर के क लक्टरगंज इलाके से इंडसंड बैंक का कै श रेडियंट कं पनी का कर्मचारी बाइक से लेकर जा रहा था। तभी उसकी रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था।



लूट की घटना एसपी के लिए अग्निपरीक्षा-जनसेवक- फतेहपुर। पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने कहा कि हाईवे में दिनदहाड़े साढ़े 13 लाख की लूट नवागंतुक पुलिस कप्तान की अग्निपरीक्षा है।



अगर घटना का खुलासा करके कैश बरामदगी नहीं होती है, तो आम जनता का नए एसपी कभी विश्वास जीत नहीं पाएंगे, क्योंकि पुराने एसपी ने क्राइम कंट्रोल करके जनता का विश्वास जीत लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed