{"_id":"693b15f701a93f330503d4a7","slug":"secretary-resigns-after-bdo-calls-him-a-terrorist-investigation-begins-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1357353-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बीडीओ के आतंकवादी कहने पर सचिव ने दिया इस्तीफा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बीडीओ के आतंकवादी कहने पर सचिव ने दिया इस्तीफा, जांच शुरू
विज्ञापन
फतेहपुर। आतंकवादी बोलने से आहत ग्राम विकास अधिकारी/सचिव ने डाक के जरिये उच्च अधिकारियों को इस्तीफा भेजा है। मामले की जांच शुरू की गई है।
कानपुर के रामादेवी निवासी कृष्ण गोपाल शुक्ल सेवानिवृत फौजी हैं। सेवानिवृत्त के बाद ग्राम विकास अधिकारी के पद पर मलवां ब्लाॅक के गोधरौली गांव में तैनात हैं।
उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को ब्लाॅक परिसर स्थित कार्यालय में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कोमल सिंह विभागीय बैठक ले रही थी। आरोप है कि बैठक के दौरान ही उन्हें आतंकवादी कहकर अपमानित कर दिया।
इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गए। उन्होंने बताया कि डीएम, सीडीओ और डीडीओ को डाक के जरिये उनके कार्यालय में इस्तीफा पत्र सौंपा है।
बीडीओ मलवां कोमल सिंह ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। सरकारी कार्य में रुचि न लेने पर उनके मूल विभाग राजस्व में वापसी करने के लिए अधिकारियों को पत्राचार किया गय। गलत आरोप लगा रहे हैं।