फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SDM,hungama,complane

फरियादी को एसडीएम खागा ने धक्का देकर निकाला

Sun, 22 May 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
SDM,hungama,complane
संतोष को धक्का देकर बाहर नटिकालते एसडीएम खागा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान हंगामा हो गया। फरियादी ने अपनी शिकायत का निस्तारण न पर होने चिल्लाना शुरू किया तो मोबाइल के कैमरे चालू हो गए। फरियादी ने प्रशासन पर हीलाहवाली के आरोप लगाने शुरू किए तो कुर्सी से उठकर आए एसडीएम खागा अजय नारायण सिंह ने फरियादी की पीठ पर धक्का देते हुए उसे सभागार से बाहर कर दिया। इसका वीडियो वायरल होने पर फरियादी को दोबारा बुलाकर उसकी समस्या सुनी गई और निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

शहर के राधानगर निवासी संतोष कुमार गुप्ता अपनी वयोवृद्ध मां गोमती देवी व भांजी के साथ शनिवार की दोपहर तहसील सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा था। संतोष के मुताबिक उसने हथगाम में 2020 में कृषि योग्य जमीन खरीदी थी। जिसके दाखिल-खारिज के नामांतरण आदेश का वाद तहसील की कोर्ट में दाखिल किया गया। सभी साक्ष्य होने के बाद भी अब तक नामांतरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

संतोष ने शिकायती पत्र में उसने एक अधिवक्ता व राजकीय कर्मचारियाें पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया। एसडीएम ने अगली तारीख में शिकायत का निस्तारण हो जाने की बात कही। इस पर संतोष हंगामा कर व्यवस्था को कोसने लगा। इसी दौरान एसडीएम ने उसे धकियाते हुए सभागार से बाहर कर दिया। एसडीएम ने संतोष को कोतवाली ले जाने को कहा। कुछ देर बाद एसडीएम ने संतोष को अपने कार्यालय बुलाकर उसकी समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम का कहना है कि संतोष के नामांतरण वाद में आपत्ति लगी हुई है। उसे यह बताकर अगली तारीख में आने के लिए गया गया तो वह हंगामा करने लगा। संतोष ने कुछ बेहद गलत शब्दों का भी प्रयोग किया था। इस कारण उसे सभागार से बाहर किया गया।

वीडियो अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, जैसे ही वीडियो आता है तो उसे देखकर कुछ कहा जा सकेगा। यदि वाकई ऐसा हुआ है तो यह गलत है। वीडियो देखने के बाद जांच कराई जाएगी।
सत्य प्रकाश, प्रभारी डीएम/सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed