{"_id":"673e2e40c85a3a41e90e6504","slug":"science-kit-will-help-children-in-learning-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-124615-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विज्ञान किट से बच्चों को सीखने में मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विज्ञान किट से बच्चों को सीखने में मिलेगी मदद
विज्ञापन
धाता। कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में ग्राम प्रधान, स्थानीय पदाधिकारी, निकाय सदस्यों व प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। परिषदीय विद्यालयों की उन्नति और प्रधानाध्यापक के आपसी सामंजस्य से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों को पढ़ाने के लिए विज्ञान किट आदि का इस्तेमाल किया जाए। इससे बच्चों को सीखने में मदद मिलेगी। भाजपा प्रदेश महासचिव अजीत सिंह ने खंड विकास अधिकारी को बताया कि विद्यालय में अब तक दिव्यांग शौचालय, बाउंड्री व टाइल्स आदि का काम पूरा नहीं हुआ।
इस पर विशेष ध्यान देते हुए समय से का पूरा कराया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जमीनी विवाद के कारण कुछ विद्यालयों में बाउंड्री के काम में अड़चन आ रही थी। जल्द ही बाउंड्री समेत फर्नीचर का काम करवाया जाएगा। संगोष्ठी में भाजपा नेता गुलजारीलाल सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज, एआरपी हनुमंत प्रताप सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री पंकज सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।