{"_id":"61a7113f95337e6a79294f99","slug":"school-fatehpur-news-knp6669863147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी शुरू, एक लाख 20 बच्चों को यूनिफार्म का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी शुरू, एक लाख 20 बच्चों को यूनिफार्म का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सर्दी बढ़ती जा रही है और जिले में 1.20 लाख बच्चों को अभी भी यूनिफार्म और स्वेटर का इंतजार है। डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांजेक्शन (डीबीटी) की राशि अभी तक बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में नहीं पहुंची है। ऐसे में बच्चों को घरेलू कपड़े पहनकर बिना स्वेटर के ठिठुरते स्कूल जाना पड़ा रहा है।
जिले में कुल 2130 स्कूल हैं। इनमें दो लाख 66 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं। पिछले साल तक सभी बच्चों को जुलाई महीने में दो सेट यूनिफार्म और अक्तूबर तक एक स्वेटर स्कूल की तरफ से दिया जाता रहा है। इसके लिए बजट स्कूल के खाते में आता था। इस बार विभाग ने व्यवस्था में परिवर्तन कर सीधे अभिभावक के खाते में प्रति बच्चा 1100 रुपये भेजने की व्यवस्था लागू कर दी है। इस धनराशि से अभिभावक को बच्चे के लिए दो सेट यूनिफार्म, एक स्वेटर, जूता, मोजा और स्कूल बैग खरीदना है। पहले चरण में अक्तूबर के अंत में 93000 बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी धनराशि भेजी गई थी। दूसरे चरण में 48000 हजार अभिभावकों के खाते में धनराशि पहुंची है। अभी तक 1.20 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में यह धनराशि नहीं पहुंची है।
कोआर्डिनेटर सामुदायिक शिक्षा अखिलेश सिंह ने बताया कि अभी तक एक लाख 41 हजार बच्चों के खाते में धनराशि पहुंची है। जिनके खाते में धनराशि नहीं पहुंची, उनमें कुछ के खातों में आधार लिंक नहीं है, तो कुछ के बैंक खाते बंद हैं। कुछ ने तो डीबीटी में आधार नंबर ही फीड नहीं कराया है। डीबीडी में फीड खातों की खामियां दूर करने की कोशिश जारी है। तीसरे चरण में एक लाख अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
डीबीटी पोर्टल में फीडिंग में गड़बड़ी हो गई है। इन्हें दूर करने के लिए स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। हीलाहवाली करने वाले प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- संजय कुशवाहा, बीएसए
- कंपोजिट विद्यालय---480
- उच्च प्राथमिक स्कूल--266
- प्राथमिक स्कूल---1384
........................................