फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Saved life by donating blood

व्हाट्सएप पर पढ़ा मैसेज और पहुंच गए रक्तदान करने .

Thu, 07 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Saved life by donating blood
जिला अस्पताल में रक्तदान करते जयकरन व मौजूद सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्य। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। किसी भी अस्पताल में भर्ती मरीजों को खून की आवश्यकता होने पर मदद पहुंचाने के लिए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी टीम नामक व्हाटसएप ग्रुप संचालित है। गुरुवार को इस ग्रुप में एक मैसेज आया। जिसमें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता बताई गई। संदेश पढ़ते ही ग्रुप के संचालक सरदार गुरप्रीत सिंह रक्तदाताओं के साथ ब्लड बैंक पहुंच गए।
विज्ञापन

गुरप्रीत ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई कि पनई इनायतपुर गांव की प्रतिभा मौर्या की प्लेटलेट्स कम होने के कारण डॉक्टर ने ओ पॉजिटिव फ्रेश ब्लड की आवश्यकता बताई। इस पर उन्होंने ग्रुप में संदेश डाला, तो ग्रुप के सक्रिय सदस्य जयकरन निवासी दुर्गा नगर ने रक्तदान किया। वहीं दूसरे केस में कुरुवा गांव की मरीज मोनिका देवी (30) को कुछ दिन पहले प्रसव हुआ था। उन्हें अब डेंगू हो गया। इस कारण डॉक्टर ने मरीज को एबी पॉजिटिव फ्रेश ब्लड की आवश्यकता बताई। जैसे ही जानकारी मिली, तो फिर से ग्रुप में संदेश डाला गया, तुरंत ग्रुप मेंबर आयुष सिंह चंदेल ने मोनिका के लिए रक्तदान किया।
विज्ञापन

वहीं जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी आदर्श निवासी राधा नगर ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। टीम से गुरमीत, सचिन, आशीष और जिला अस्पताल से अशोक शुक्ला, बृजेश और कमला प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed