फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Salempur Morang mine closed due to non-registration of contract

अनुबंध की रजिस्ट्री न होने पर सलेमपुर मौरंग खदान बंद

Tue, 29 Dec 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Salempur Morang mine closed due to non-registration of contract
सलेमपुर खदान में ग्रामीणों से बयान लेते इंस्पेक्टर धाता वीरेंद्र सिंह - फोटो : FATEHPUR
खागा। सलेमपुर मौरंग खदान का पट्टा सोमवार को निरस्त कर दिया गया। एसडीएम के निर्देश पर अफसरों की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और नए आदेशों से खदान संचालक को अवगत कराकर काम बंद करा दिया। पटटा निरस्त होने के पीछे खदान संचालक के भूखंडों के अनुबंध की रजिस्ट्री न कराना कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

खागा तहसील व धाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सलेमपुर मौरंग खदान करीब दो महीने से संचालित थी। पिछले कुछ समय से यहां पर लगातार प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की और खामियां पकड़ी थीं।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम खागा ने सलेमपुर खदान को दिए गए भूखंडों के पट्टों को निरस्त कर दिया। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने बताया कि खदान संचालक को जिन भूखंडों के पट्टे दिए गए थे, वह उनके अनुबंध पत्र की रजिस्ट्री नहीं करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार पट्टा मिलने के बाद उसकी रजिस्ट्री होना आवश्यक होती है। उन्हें इस संबंध में कई बार चेतावनी और नोटिस दी गईं। बावजूद इसके पट्टाधारक ने रजिस्ट्री नहीं कराई।
ऐसे में आला अधिकारियों ने पटटा निरस्त कर काम बंद कराने के निर्देश जारी किए थे। इस क्रम में सोमवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार, खान अधिकारी धाता पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और काम बंद करा दिया।

सलेमपुर मौरंग खदान का पटटा निरस्त कर दिया गया है। उनके द्वारा अनुबंध पत्र की रजिस्ट्री नहीं कराई जा रही थी। ओटीपी बंद करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। - संजीव सिंह, जिलाधिकारी फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed