फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Salaries of seven secretaries stopped due to negligence

Fatehpur News: लापरवाही पर सात सचिवों का वेतन रोका

Mon, 06 Nov 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Salaries of seven secretaries stopped due to negligence
फतेहपुर। जिला पंचायतराज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह ने ग्राम सभाओं के विकास में खराब प्रदर्शन करने वाले सात पंचायत सचिवों का नवंबर महीने का वेतन रोक दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में एक साल से बजट डंप होने के बावजूद निर्धारित काम न कराने के लिए सभी ग्राम प्रधानों से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रधानों को 15 दिन में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में चयनित में 61 माॅडल ग्राम पंचायत और 43 गंगा ग्राम पंचायतों के साथ 2023-24 में 434 ग्राम पंचायतें ओडीएफ प्लस चयनित हैं। इसके तहत ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक खाद के गड्ढे, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक नाडेप, सामुदायिक वर्मी कंपोस्ट, प्लास्टिक बैंक, कचरा पात्र तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत सोक पिट, सिल्ट कैचर, फिल्टर चैंबर, वेस्ट स्टेबलाइजेशन पांड, यू टाइप नाली, भूमिगत नाली, प्लेटफॉर्म मरम्मत, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, किचन गार्डन आदि काम कराए जाने थे।
विज्ञापन




चयनित ग्राम पंचायतों में से 254 में कार्य प्रारंभ हो चुका है। मॉडल ग्राम पंचायत एवं गंगा ग्राम पंचायतों की समीक्षा में पाया गया कि धनराशि दिए हुए एक साल से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन अभी तक निर्माण पूर्ण नहीं कराए गए। धनराशि भी व्यय नहीं की गई। ऐसे में ग्राम प्रधानों से स्पष्टीकरण मांगा गया और पंचायत सचिवों को नवंबर महीने के वेतन रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन रोके गए सचिवों में रामपुर थरियांव, हसवा के सचिव जितेंद्र सिंह, गढ़ा विजयीपुर के सचिव मनीष सोनकर, जाफराबाद मलवा के सचिव राघवेंद्र सिंह, ललौली असोथर के सचिव अनूप सिंह, मोहम्मदपुर गौंती ऐरायां के सचिव राजेश कुमार, सनगांव तेलियानी के सचिव अरविंद कुमार, बैगांव ब्लाक हथगाम के सचिव गुमान सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed