फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sadak haadason mein saat kee maut, paanch suhaaginon kee ujadee maang

सड़क हादसों में सात की मौत, पांच सुहागिनों की उजड़ी मांग

Tue, 31 May 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
sadak haadason mein saat kee maut, paanch suhaaginon kee ujadee maang
फतेहपुर। पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले व्रत के दिन सड़क हादसों में पांच महिलाओं का सुहाग छिन गया। सोमवती अमावस्या और वट वृक्ष पूजा के मौके पर परिवारों में कोहराम मच गया। दो हादसों में बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। एक हादसे में ममेरे भाइयों की जान चली गई। दूसरा हादसा अमावस्या के मौके गंगा स्नान करने गए बाइक सवारों की भिड़ंत से हुआ। दोनों बाइकों में सवार एक-एक युवक की मौत हो गई। तीसरे हादसे में एक गांव के दो बाइक सवारों की जान चली गई।
विज्ञापन

बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के खटौली गांव में ईंट भट्ठा के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार ममेरे भाइयों की मौत हो गई। टक्कर के बाद हेलमेट छिटककर दूर जा गिरा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी विजयपाल सिंह (50) ममेरे भाई अनूप सिंह (55) के साथ जमीन के मुकदमे की तारीख पर कचहरी आए थे। ये लोग दोपहर को घर लौट रहे थे। खटौली गांव के पास ईंट भठ्ठा के सामने बहुआ की ओर जा रहे लोडर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर खंती में जा गिरे और हेलमेट भी दूर जा गिरा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयपाल सिंह की पत्नी सुनीता देवी व बेटे संजय सिंह ,सत्यम सिंह का हादसे से हाल बेहाल हो गया। अनूप सिंह की पत्नी लीला और बेटे भास्कर सिंह, बेटी नैंसी का रो-रोकर हाल बेहाल है। दोनों खेती का कार्य करते थे। विजय पाल मूल रूप से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के लालपुर मंडराव निवासी थे। उन्हें मामा के घर संपत्ति मिली थी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे चालक और लोडर को पकड़ लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
फतेहपुर। भिटौरा ओमघाट मोड़ पर गंगा नहाने आए बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक बाइक दुर्घटनास्थल से करीब 100 फीट दूरी पर गिरी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
सदर कोतवाली के तुराबअली का पुरवा निवासी बृजेश (22) राहुल और कसेरूवा निवासी अजय बाइक से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। दूसरी बाइक से कपूर लोधी (25) रिश्ते की भतीजियों अंजली पुत्री रमेश पाल, मंजू पुत्री गोरेलाल निवासी फरीदपुर थाना हथगाम को लेकर गंगा स्नान करने जा रहा था। ओमघाट मोड़ पर बाइकों की भिड़ंत हो गई।
हादसे में घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने बृजेश को मृत घोषित किया। घायल कपूर को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। वहां इलाज दौरान कपूर की मौत हो गई। कपूर के पिता राजाराम लोधी और मां का बेटे की मौत से हाल बेहाल हो गया। उसकी तीन साल पहले राजकुमारी के साथ शादी हुई थी। दो साल की बेटी है। कपूर डीजे संचालक था। दो बड़े भाई अरविंद, कल्लू लोधी हैं। उधर, बृजेश प्राइवेट नौकरी करता था।
अल्लीपुर। रिश्तेदार के घर आई उन्नाव जिले की छात्रा की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई।
उन्नाव के बारासगवर थानाक्षेत्र के राराखेड़ा निवासी काजल (18) पुत्री रामनरेश इंटर की छात्रा थी। वह 26 मई को मामा राजकुमार कुशवाहा के घर सौंरा थाना मलवां आई थी। हाईवे किनारे राजकुमार का घर बना है। वह रात को मामी के साथ सो रही थी। मामी की सुबह करीब चार बजे नींद खुली। भांजी को बिस्तर पर न देखकर आसपास तलाश की। तभी हाईवे पर काजल का शव देखा। मामा ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से रात को हादसा हुुआ है। छात्रा विवेकानंद इंटर कालेज नितानीखेड़ा उन्नाव में छात्रा थी। उसने 12 वीं की परीक्षा दी थी।
थरियांव। कचहरी से घर लौटते समय सोमवार दोपहर बाइक सवारों की मौत हो गई। असोथर थानाक्षेत्र के मोहल्ला किलापर निवासी बक्षराज (50) पड़ोसी मोहल्ला टिकुरीपर निवासी रामकृपाल (60) के साथ कचहरी बाइक से आए थे। कचहरी से लौटते समय थरियांव थाने के रास्ते असोथर जाने के लिए मुड़ना चाहा। तभी पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हाईवे पर डिवाइडर पर दोनों उछलकर गिरे। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बक्षराज के परिवार में पुत्र देवा, शिवम और पत्नी रूपा देवी हैं। वह जाल बांधने का मिस्त्री था। रामकृपाल की एक विवाहित बेटी सुनीता है। पत्नी चंद्रकली पति की मौत से बेहाल हो गई। देवा ने बताया कि उसे बीए की परीक्षा देने भभैचा डिग्री कालेज जाना था। उसने पापा को बाइक लेकर जाने के लिए रोका था। घर जल्दी आने की बात कहकर निकले थे। बाइक सवारों का पुलिस को हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed