फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   saat ko kisaan yaatra nikaalegee sapa

सात को किसान यात्रा निकालेगी सपा

Sun, 06 Dec 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
saat ko kisaan yaatra nikaalegee sapa
पार्टी जिला कार्यालय में सपा की बैठक में बोलते सपा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को सपाइयों ने बैठक कर विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण में पूरा जोर लगाने पर बल दिया। साथ ही सात दिसंबर को किसान यात्रा निकालने को लेकर रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि अभी से कार्यकर्ता और पदाधिकारी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पूरा ध्यान केंद्रित करें, जिससे पार्टी के मतदाता बढ़े और विपक्षी फर्जी मतदाता के नाम सूची में न शामिल करा पाएं। कहा कि वर्तमान समय में किसान सरकार के खिलाफ आंदोलित है। इसके लिए संगठन ने सात दिसंबर को जिला मुख्यालय से किसान यात्रा निकालने के निर्णय लिया है। इसमें किसान पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टरों से शामिल हो सकते हैं। किसान यात्रा निकालने का उद्देश्य किसानों को सरकार की बदनियति समझाना है। बैठक का संचालन जिला महासचिव देवी गुलाम कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री रामबहादुर यादव, अरुणेश पांडेय, राजेंद्र सिंह, नरेश कोरी, रंजीत पटेल, जितेेंद्र सिंह, परवेज आलम, प्रदीप सोनकर, श्रीकांत, चंद्रशेखर फौजी, बृजेंद्र सिंह, सोनू यादव, चंद्रप्रकाश और जगदीश सिंह चौहान, राजू साहू, केपी यादव, रीजा प्रजापति, पवन सविता, वलीउल्ला खां, मतीन अहमद, बिन्नू यादव, रहीम राईन कादरी, वंदना राकेश शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed