फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rural Development will instead cut short by alcohol

विकास के बदले शराब से तौबा करेंगे ग्रामीण

Tue, 19 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 19 May 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rural Development will instead cut short by alcohol

सांसद के आदर्श गांव परसेढ़ा के ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्कूल की सुविधा मुहैया होने के बदले शराब से तौबा करने की कसम खाई है। खास गांव में पहुंचे सीडीओ के एक नशा छोड़ने के आह्वान पर ग्रामीणों ने पखवारेभर में शराबखोरी से गांव को आजादी दिलाने की कसम खाई।

विज्ञापन


ग्रामीणों के इस जज्बे को देखते सीडीओ परसेढ़ा की खेतों को मवेशियों से बचाने और जूनियर हाईस्कूल को उच्चीकृत करते हुए गांव में हाईस्कूल स्तर की तालीम मुहैया कराने का वादा किया।
विज्ञापन


अमौली ब्लाक के तिरहार में बसे परसेढ़ा गांव में सीडीओ भवानी सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला सुबह साढ़े 10 बजे पहुंचा।

सीडीओ ने बैठक में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याएं जानीं और रायशुमारी भी ली। सीडीओ ने गांव को बिजली से जगमग करने की मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सर्वे मेें दो किलोमीटर के दायरे में 107 विद्युत पोल गड़ने हैं। गांव के लिए 63 केवीए के दो और 25 केवीए का एक विद्युत ट्रांसफार्मर पास हो चुका है। पेयजल सुविधा के लिए 10 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाए जाने का शासन को इस्टीमेट भेजे जाने की बात रखने के साथ ओवरहेड टैंक बनाए जाने का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही गांव में उच्च शिक्षा न होने से ड्राप आउट होने वाली बालिकाओं की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए जूनियर हाईस्कूल को उच्चीकृत कराए जाने की बात रखी।  करीब ढाई घंटे की इस खुली बैठक में सरकारी योजनाओं का पिटारा खोलने वाले सीडीओ ने आदर्श गांव बनाने के लिए ग्रामीणों से भी आदर्श बनने की अपील की। सीडीओ के कोई एक नशे से दूर रहने के आह्वान पर ग्रामीणों ने पखवारे भर के अंदर शराब छोड़ देने की कसम खाई। इस मौके पर डीडीओ मिथलेश सचान, डीपीओ शरद अवस्थी, मनरेगा सब कमिशभनर आरपी मिश्रा, बीडीओ अमौली ज्ञान सिंह समेत समस्त जवाबदेह विभाग के मुखिया मौजूद रहे।


इंसेट
धांधली की शिकायत की
अमौली। परसेढ़ा की बीना व रानी ने अमीरों को आवास दिए जाने का आरोप लगाया। सीडीओ ने नाम उजागर करने को कहा। ग्रामीणों ने कहा कि वह बड़े लोग हैं। नाम लिया तो ठीक नहीं होगा। साधना देवी ने राजस्व विभाग पर निशाना साधा। बताया कि 13 बीघा खेती का मुआवजा अभी तक नहीं मिला। अन्य ग्रामीणों ने भी इसी पर शिकायत करनी शुरू कर दी। सीडीओ ने उपरोक्त मामलों पर कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed