फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ruins being excavated in the dark of night

Fatehpur News: रात के अंधेरे में खोदे जा रहे खंडहर

Wed, 22 Apr 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ruins being excavated in the dark of night
जहानाबाद। कोड़ा नगर में सोने और चांदी के सिक्कों के लालच में मंदिर और खंडहर खोदे जा रहे हैं। कस्बे में पहले कई सेठ रहे हैं। कोड़ा अकूत संपत्ति का केंद्र रहा। धीरे-धीरे अराजकता के कारण दौलतमंद पलायन कर गए। उनके मकान धीरे-धीरे खंडहर होते गए और उन्हीं खंडहरों की खोदाई करते समय सोने, चांदी और तांबे के सिक्के मिलते रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले कोड़ा में खोदाई के समय 92 चांदी के सिक्के और तांबे के 108 सिक्के मिले हैं। इन्हें पुलिस ने नायब तहसीलदार के माध्यम से फर्द बना कर खजाने में जमा करा दिया है। ऐसा कई बार हो चुका है। लोग लालच में आकर मंदिरों और खंडहरों को खोदाई करा रहे हैं। सरकारी जमीनों में बने मंदिरों की मूर्तियां हटाकर भी खोदाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed