फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rs 8 lakh stolen from the houses of a jawan, teacher and bank employee

Fatehpur News: जवान, शिक्षक और बैंककर्मी के घरों से आठ लाख की चोरी

Mon, 04 Nov 2024 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rs 8 lakh stolen from the houses of a jawan, teacher and bank employee
बिंदकी। त्योहार पर बंद घरों में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली। घरों के ताले तोड़कर आईटीबीपी जवान, शिक्षक और बैंककर्मी के घरों से नकदी, जेवरात चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ललौली रोड नई कॉलोनी मोहल्ला निवासी अमर सिंह भदौरिया के घर का शनिवार रात ताला तोड़कर चोर अलमारी से 21 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठियां, एक चेन, बाला, झाला व चांदी के जेवरात चुरा ले गए। गृहस्वामी मूल रूप से कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के छीछा गांव के रहने वाले हैं। उनकी नियुक्ति इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) में है। वह त्योहार में परिवार समेत गांव गए थे। उनके पड़ोस में नारायण द्विवेदी निवासी मोहल्ला जहानपुर का घर है। इनके घर में किरायेदार शिवकुमार प्रजापति, शिवशंकर रहते हैं। किरायेदार त्योहार पर गांव चले गए थे। मेन गेट का ताला तोड़कर दोनों के घर से चोर रुपये व जेवर चुरा ले गए। चोरी की सूचना भीड़ लग गई। शिवकुमार प्रजापति कस्बे के दयानंद इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। वह प्रयागराज के रहने वाले हैं। दूसरे किरायेदार शिवशंकर कस्बे के ललौली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर हैं। वह चांदपुर क्षेत्र के मदरी गांव के रहने वाले हैं। वह लोग अभी लौटकर नहीं आ सके हैं। इन दोनों के घरों से करीब पांच लाख का माल चोरी होना बताया जा रहा है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed