{"_id":"6af9ededb5674f0d79050941","slug":"road-sinks-just-15-days-after-repairs-dumper-truck-plunges-two-feet-deep-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-166440-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मरम्मत के 15 दिन में ही धंसी सड़क, दो फीट तक समाया डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मरम्मत के 15 दिन में ही धंसी सड़क, दो फीट तक समाया डंपर
विज्ञापन
फोटो-09-फतेहपुर: मलवां के जलाला से पधारा जर्जर पड़ा मार्ग। संवाद
चौडगरा। मलवां विकास क्षेत्र के जलाला से पधारा तक नहर पटरी पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 62 लाख से 5.3 किलोमीटर लंबी शाखा नहर पटरी का विशेष मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने से पहले ही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मरम्मत के महज 15 दिन बाद ही मार्ग कई जगहों से उखड़ने लगा। शनिवार को भारी वाहन गुजरने के दौरान सड़क करीब दो फीट तक धंस गई, जिससे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की पोल खुल गई।
शाहजहांपुर के आगे बैरागीखेड़ा मोड़ के पास शनिवार को एक डंपर पक्की सड़क में करीब दो फीट तक धंस गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना ने सड़क की मरम्मत में बरती गई लापरवाही को उजागर कर दिया। इससे पहले भी एक समाजसेवी ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इसके बाद काम कुछ समय के लिए रुक गया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक को बुलाकर काम रुकवाया गया था, लेकिन इसके बावजूद कार्य की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ। सड़क के नीचे सिर्फ मिट्टी डालकर ऊपर डामर की खानापूर्ति कर दी गई।
पधारा और शाहजहांपुर के स्थानीय निवासी अनिल, संजय वर्मा, आशाराम, बबलू सिंह और संतोष आदि ने सड़क की खराब गुणवत्ता पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। इसी वजह से सड़क जगह-जगह धंस रही है और गिट्टियां उखड़ने लगी हैं।
यह कोई नया निर्माण या चौड़ीकरण कार्य नहीं है, बल्कि पुरानी नहर विभाग की सड़क का नवीनीकरण कराया जा रहा है। दिलावलपुर में बन रहे नए नहर पुल के निर्माण के लिए गिट्टी, बालू और सीमेंट से लदे करीब 50 टन वजनी ओवरलोड ट्रक इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। अत्यधिक भार के कारण ही शनिवार को ट्रक का पहिया सड़क में धंस गया।
- विनीत दास, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी।