फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   road side animals are problem for man

अन्ना मवेशियों का जमवाड़ा, राहगीरों की सुराक्षा के लिए खतरा---

Sat, 08 Aug 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
road side animals are problem for man
फतेहपुर सड़कों और फुटपाथों पर बने कूड़ा डंपिंग सेंटर राहगीरों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हैं। शहर के 57 कूड़ा डंपिंग सेंटर मुख्य सड़कों पर हैं। यहां पर जमा अन्ना मवेशी यातायात व्यवस्था प्रभावित कर रहे हैं। इसके बावजूद नगर पालिक अन्ना मवेशियों को पकड़ने को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

शहर के आईटीआई रोड, मिशन अस्पताल के सामने, वर्मा तिराहा, एलआईसी के सामने, पत्थरकटा चौराहे के समीप, करुणा जीवन ज्योति अस्पताल के समीप, एसपी आवास के समीप, पीलू तले के समीप, आबूनगर समेत शहर के 57 स्थानों पर कूड़ा डंपिंग सेंटर बने हैं।
विज्ञापन

डंपिंग सेंटर में बड़ी संख्या में अन्ना मवेशी जमा रहते हैं। कभी-कभी अन्ना मवेशी आपस में लड़ते हुए बीच सड़क पर पहुंच जाते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था ठप हो जाती है। जबकि पिछले साल नगर पालिका ने 22 लाख कीमत की मशीन खरीदी थी, जो नगर पालिका के कबाड़ के बीच में खड़ी जंग खा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका मीरा सिंह का कहना है कि जबतक नगर पालिका का अपना कांजीहाउस बनकर तैयार नहीं होता है, तबतक अन्ना मवेशियों की समस्या का निराकरण नहीं हो सकता है। नगर पालिका के पकड़े गए मवेशी कोई भी गोशाला लेने को तैयार नहीं है। ऐसे में मजबूर होकर नगर पालिका ने अन्ना मवेशी पकडने का अभियान स्थगित कर रखा है। मलाका में पालिका को कांजीहाउस बन रहा है। साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद मवेशियों की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed