{"_id":"6120e73ccb82af469f069d8b","slug":"road-accident-in-fatehpur-police-vehicle-overturned-six-policemen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: राज्यमंत्री के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी मवेशी को बचाने में पलटी, दरोगा सहित छह पुलिसकर्मी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: राज्यमंत्री के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी मवेशी को बचाने में पलटी, दरोगा सहित छह पुलिसकर्मी जख्मी
Sat, 21 Aug 2021 05:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:16 PM IST
सार
चालक शिवराम दीक्षित ने बताया कि जैसे ही वह सुजानीपुर गांव के सामने पहुंचे तो डिवाइडर पर लगे पौधों के बीच से एक भैंस अचानक हाईवे पर आ गई। उसे बचाने के चक्कर में उन्होंने गाड़ी को बाएं ओर घुमाया तो वह अनियंत्रित होकर हवा में उड़ती हुई हाईवे से नीचे जाकर पलट गई।
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी मवेशी को बचाने में पलटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले के खागा में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा सिंह कटियार के काफिले को स्कॉट करते हुए कानपुर से आ रही पुलिस की गाड़ी मवेशी को बचाने में पलट गई। हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे हुआ। हादसे के बाद जख्मी पुलिसकर्मियों को तुरंत गाड़ी से निकालकर पुलिस जीप व एम्बुलेंस से सीएचसी हरदो लाया गया।
सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। कानपुर पुलिस लाइन में तैनात एसआई श्याम सिंह, मुख्य आरक्षी शिवराम दीक्षित (चालक), सिपाही धीरज सिंह, अर्जेश सिंह, संदीप व गौरव यादव एक गाड़ी से राज्यमंत्री नीलिमा सिंह कटियार के काफिले को स्कॉट करते हुए कानपुर से खागा आ रहे थे।
चालक शिवराम दीक्षित ने बताया कि जैसे ही वह सुजानीपुर गांव के सामने पहुंचे तो डिवाइडर पर लगे पौधों के बीच से एक भैंस अचानक हाईवे पर आ गई। उसे बचाने के चक्कर में उन्होंने गाड़ी को बाएं ओर घुमाया तो वह अनियंत्रित होकर हवा में उड़ती हुई हाईवे से नीचे जाकर पलट गई।
विज्ञापन
यह देख दूसरे पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत मौके पर पहुंचकर बाहर निकाला। घायल तीन पुलिसकर्मी शिवराम दीक्षित, धीरज सिंह व संदीप को स्कॉट में शामिल दूसरी गाड़ी से सीएचसी हरदो भेजा गया। जबकि श्याम सिंह व अन्य एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचे। इन्हें मामूली चोट लगी थी। सभी का अस्पताल में प्राथमिक इलाज हुआ और इसके बाद वह कानपुर के लिए निकल गए।