फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Road accident in Fatehpur collision between bus and tractor full of baraatis

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: बरातियों से भरी बस और ट्रैक्टर की टक्कर, चार लोगों की मौत, 15 घायल

Tue, 19 Apr 2022 11:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 19 Apr 2022 11:27 PM IST
सार

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चार लोगों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन
Road accident in Fatehpur collision between bus and tractor full of baraatis
fatehpur accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशांबी से बरातियों को लेकर खागा के महटेनी गांव आ रही बस की मंगलवार रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। अनियंत्रित बस बाईं ओर खंती में चली गई। बस ट्रैक्टर की ट्रॉली टकराई है। करीब 15 बराती गंभीर रूप से घायल हुए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने चार बारातियों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के महटेनी गांव निवासी रामबाबू की पुत्री रोशनी की बरात कौशांबी जिले के कड़ाधाम थाने के कमालपुर से आ रही थी। एक स्कूल की मिनी बस में बराती थे। दूल्हा शशिप्रकाश और उनके पिता रामजीत (क्लीनिक संचालक) दूसरी कार में थे।
विज्ञापन


सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आरामपुर बसई मोड़ के पास भूसा लदे ट्रैक्टर और बस से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बेकाबू बस टकराने के बाद खंती में चली गई। हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय समेत फोर्स पहुंचे। बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी हथगाम भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी से कौशांबी जिले के दारानगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शिवराम (65), सौरेई निवासी किशन लाल का पुत्र सुमित (18), कड़ा धाम अंतू का पुरवा निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद (65), देवीगंज निवासी सूरज (21) बस कंडक्टर, नीरज (20), कमालपुर निवासी रामू (25), इंद्रसेन (24), सैनी थाने के सौरेई निवासी प्रिंस कुमार (35), फतेहपुर सुल्तानपुर घोष थाने के गुखुरुवापुर के चंद्रपाल (50), कमालपुर निवासी सोहन(40), दिनेश (45), गुड्डू (28), रामू (35), नरेश (38), राजेश (36) व दो अज्ञात लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने शिवराम, सुमित समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की पहचान नहीं हो सकी। एसपी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed