फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   RO plant operator hanged his life

आरओ प्लांट संचालक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 13 Nov 2019 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
RO plant operator hanged his life
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के खदरा गांव में सोमवार शाम आरओ प्लांट संचालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी मंजिल के कमरे में फंदे से शव लटका मिला। पता चलने पर परिजन हैरान रह गए। पुलिस घटना के पीछे कोई घरेलू विवाद मान रही है।
विज्ञापन

खदरा निवासी किसान दिलीप कुमार रैदास का बेटा अमित कुमार(26) परिवार का बड़ा था। यह गांव में ही आरओ प्लांट लगाए था। पिता की खेती-किसानी में भी हाथ बंटाता था। पिता ने बताया कि बेटा सुबह वाहन से पानी लेकर गया था। दोपहर में घर लौटा। वह खेत से करीब चार बजे लौटे। बेटा किसी काम से बाजार की ओर जाता दिखा। कुछ देर बाद वह भी बाजार सब्जी व किराने का सामान लेने चले गए। उनकी पत्नी सुनीता शाम छह बजे खेत से लौटी। किसी काम से सुनीता दूसरी मंजिल के कमरे में गई। वहां बेटे को पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका देख दंग रह गई। सुनीता की चीख सुनकर आसपास के लोग भी दौड़कर पहुंचे। अमित को फंदे से नीचे उतारा गया। गोपालगंज पीएचसी लेकर गए। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का कहना है कि उनके बेटे ने आत्महत्या क्यों की, वह खुद नहीं समझ पा रहे हैं। बड़ा बेटा होने के कारण अब शादी के रिश्ते देखे जा रहे थे। उससे छोटे तीन बेटे सुमित (20), सत्यम (18), अंशुल (16) हैं। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि आत्महत्या के पीछे कोई न कोई ठोस वजह होगी। फिलहाल घरेलू विवाद मालूम हो रहा है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed