फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rising water level of Yamuna, terrible environment in coastal villages

Fatehpur News: यमुना का बढ़ता जलस्तर, तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल

Sun, 20 Jul 2025 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rising water level of Yamuna, terrible environment in coastal villages
बहुआ। ब्लॉक असोथर के यमुना तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से गांवों में भय व चिंता का माहौल बन गया है। कोर्राकनक के सूपानार के समीप मचकहरी पुलिया के पास सड़क पर लगभग तीन फीट पानी बह रहा है। इससे कोर्राकनक से मैनाही, डडियार, बड़ी धोबिया, छोटी धोबिया, बेलखरा, ओनई, हड़ाही, भूप का डेरा, सोमवंशी का डेरा, पन्ना का डेरा और कबरीघाट समेत दर्जनों गांवों का सड़क मार्ग बाधित हो गया है। ग्रामीण अब घनश्याम का डेरा होते हुए वैकल्पिक रास्तों का सहारा ले रहे हैं। कोर्राकनक गांव के तराई वाले खेतों में यमुना का पानी भरने लगा है। वहीं ललौली कस्बे के पलटूपुर, अढ़ावल, कोर्राकनक, मैनाही, हड़ाही, बड़ी व छोटी धोबिया जैसे गांवों में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बढ़ते जलस्तर के कारण कई लोग अब घर खाली करने की तैयारी में लग गए हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस राहत या बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ है, इससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जलस्तर की निगरानी के साथ-साथ राहत व्यवस्था तत्काल शुरू की जाए। बाढ़ प्रभारी अधिकारी एसएल वर्मा ने बताया कि बाढ़ क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed