फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   rifal mili

नहीं मिला कांग्रेसी नेता का बेटा, रायफल बरामद

Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
rifal mili
फतेहपुर। पक्का तालाब मोहल्ले में पत्नी को गोली मारकर भागे साकेब को कोतवाली पुलिस नहीं तलाश पाई। पुलिस ने रायफल बरामद की है। इधर, पत्नी की हालत में अब सुधार आ रहा है। इस मामले में बेटी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के पनी मोहल्ला निवासी साकेब रियाज कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत रियाज अहमद का बेेटा है। उसने तीन शादियां की है। उसका पक्का तालाब मोहल्ले में रहने वाली पहली पत्नी शबा परवीन से गुरुवार रात किसी बात पर विवाद हुआ। साकेब ने लाइसेंसी रायफल से पत्नी को गोली मार दी। गोली बाएं पैर में घुटने के पास लगने से जान बच गई। जिला अस्पताल से महिला को कानपुर हैलट रेफर किया गया। अब उसकी हालत में सुधार है। कानपुर में महिला की हालत में सुधार आने के बाद परिजन घर वापस ले आए हैं। इधर, पुलिस ने आरोपी साकेब की तलाश में उसकी दूसरी पत्नियों के ठिकाने समेत कई जगहों पर छापा मारा। आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस रात को घटनास्थल की जांच करने पहुंची। घटनास्थल से ही पुलिस को रायफल बरामद हुई है। बेटी नेहा खान की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया पुलिस महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। बयान दर्ज करने के लिए दरोगा को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed