फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Retired naval death due to dengue

डेंगू से रिटायर्ड नौ सैनिक की मौत

Tue, 17 Dec 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Retired naval death due to dengue
बकेवर। डेंगू के डंक ने हरदासपुर गांव में रहने वाले एक रिटायर्ड नौसैनिक की जान ले ली। बुखार के चलते इन्हें कानपुर के रीजेंसी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां जांच में डेंगू ग्रसित होने की पुष्टि हुई थी। रिटायर्ड सैनिक की मौत की खबर से गांव में दहशत फैल गई है। रात तक सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां नहीं पहुंची।
विज्ञापन

देवमई ब्लाक के हरदासपुर गांव निवासी ओम शंकर शुक्ला को दो दिन पहले बुखार आया था। चौबीस घंटे पहले ही परिवार को जांच रिपोर्ट मिली थी। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। रिटायर्ड नौसैनिक की डेंगू से मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बता दें कि ओम शंकर शुक्ल पत्रकार संतोष शुक्ल के भाई थे। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य टीम को भेजकर पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed