फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Results of students stalled, memorandum submitted to SDM

Fatehpur News: छात्र-छात्राओं का रुका रिजल्ट, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 22 Aug 2024 05:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Results of students stalled, memorandum submitted to SDM
किशनपुर। विजयीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कल्पना महाविद्यालय के बीए के छात्र-छात्राओं का यूनिवर्सिटी में फीस जमा नहीं की गई। इस संबंध में छात्रों ने महाविद्यालय में प्रदर्शन करके एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कल्पना महाविद्यालय के छात्रों ने बताया कि कई माह से फीस न जमा होने से परेशान है। पूर्व के संचालक ने पूरी फीस जमा करा ली, लेकिन यूनिवर्सिटी में नहीं जमा करवाई। इस वजह से यूनिवर्सिटी ने सभी छात्रों का रिजल्ट घोषित नहीं किया। सभी छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। इससे तंग आकर छात्रों ने खागा एसडीएम अजय कुमार पाण्डेय को ज्ञापन सौंरा। रिजल्ट घोषित करने एवं पूर्व के संचालक के ऊपर कारवाई करने के लिए कहा। इस मौके पर छात्र अविनाश कुमार, विमलेश, आशीष, अंकित सिंह, प्रीति, संध्या, शालू, शिवानी समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। वहीं संचालक विक्रम सिंह ने बताया कि पुराने सत्र का मामला है। पिछले सत्र में हमारे द्वारा संचालन नही देखा जा रहा था। इस सत्र के सभी विद्यार्थियों की पूरी जिम्मेदारी है। भविष्य से खिलवाड़ नही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed