फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Respect: The district is proud of Farooqi

Teachers Award: जनपद को फारूकी पर फक्र! अस्ती के स्कूल की बदली सूरत, कॉन्वेंट के बच्चे भी पा रहे हैं शिक्षा

Sun, 27 Aug 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 27 Aug 2023 01:00 AM IST
सार

अस्ती स्कूल में जाकर वहां की सूरत बदल दी। स्कूल में जहां बच्चे नाम नहीं लिखाते थे, आज कान्वेंट स्कूल के छात्र यहां नाम लिखाकर पढ़ रहे हैं। इस स्कूल में शैक्षणिक माहौल व सारे भौतिक संसाधन मौजूद हैं।

विज्ञापन
Respect: The district is proud of Farooqi
आसिया फारूकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 के लिए फतेहपुर जनपद से आसिया फारूकी का चयन हुआ है। इनको शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा। नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल अस्ती में शिक्षिका असिया फारूकी को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुका है।

विज्ञापन

अस्ती स्कूल में जाकर वहां की सूरत बदल दी। स्कूल में जहां बच्चे नाम नहीं लिखाते थे, आज कान्वेंट स्कूल के छात्र यहां नाम लिखाकर पढ़ रहे हैं। इस स्कूल में शैक्षणिक माहौल व सारे भौतिक संसाधन मौजूद हैं। शिक्षिका ने अपने प्रयास से यहां पर बहुत सारे संसाधन उपलब्ध भी कराए हैं। आसिया की पहली नियुक्ति 2008 में हुई थी।
विज्ञापन

ये रहे कुछ सराहनीय कार्य...

  • स्वयं के खर्च से लोहे की ग्रिल लगवाई।
  •  विद्यालय में इंटरलॉकिंग हुई।
  • पंखे और एलईडी की व्यवस्था की ।
  • स्वयं के खर्चे से फर्नीचर की व्यवस्था की।
  • पौधे लगाकर विद्यालय के वातावरण को बेहतर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed