फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Residents craving for drinking water due to blowing of starter

एक पखवाड़े से कस्बे में जलापूर्ति बंद

Mon, 22 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Residents craving for drinking water due to blowing of starter
जाफरगंज में बनी पानी की टंकी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। कस्बे में 15 दिन से जलापूर्ति बंद है। इसका करण जलापूर्ति के लिए लगे नलकूप का स्टार्टर फुंकना है। जिसे अब तक बदला नहीं गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों को पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

खजुहा ब्लाक क्षेत्र के जाफरगंज की सात हजार की आबादी पेयजल के लिए हाथों में बाल्टी, डिब्बे लेकर भटक रही है। यह समस्या पहली बार नहीं हुई। अक्सर कस्बे में जलापूर्ति किसी न किसी कारण से बाधित रहती है। इससे लोग आजिज आ चुके हैं।
विज्ञापन

40 साल पुरानी समूह पेयजल योजना की मशीनें खराब हो चुकी हैं। इससे आए दिन लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है। समूह पेयजल योजना के ऑपरेटर शमीम ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चंद्र किशोर, डा. ब्रजेंद्र शुक्ला, घनश्याम दास गुप्ता उर्फ डेलजू, विष्णु गुप्ता, अरुनव दीक्षित ने बताया कि फुंका स्टार्टर पखवाड़ा भर से ठीक नहीं कराया गया है। यह अधिकारियों की लापरवाही है। जल निगम के अवर अभियंता जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जल्द समस्या का निस्तारण कर पानी आपूर्ति शुरू की जाएगी।
नितिन ओमर ने बताया कि कस्बे में जलापूर्ति की समस्या से लोग आजिज आ चुके हैं। 15 दिन पहले स्टार्टर फुंक गया था, जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई थी। फिर भी समस्या जस की तस है।

रमेशचंद दीक्षित ने कहा कि सूचना के बावजूद जल निगम के अधिकारी चुपचाप बैठे हैं। लोग दूर-दूर लगे हैंडपंपों से पानी ला रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारियों का यह समस्या दिखाई नहीं पड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed