{"_id":"6a6f91de59bce94c51084255","slug":"rescue-operation-conducted-in-well-500-year-old-idols-not-found-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159719-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कुएं में चला रेस्क्यू, नहीं मिलीं 500 साल पुरानी मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कुएं में चला रेस्क्यू, नहीं मिलीं 500 साल पुरानी मूर्तियां
विज्ञापन
फोटो-42-कुएं में रेस्क्यू को पहुंची दमकल कर्मी। संवाद
ललौली। थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव स्थित प्राचीन श्याम गिरी बाबा आश्रम से चोरी हुईं करीब 500 वर्ष पुरानी मूर्तियों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। कुएं में मूर्तियां फेंके जाने की आशंका पर रविवार को दमकल और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अब भी मूर्तियां कुएं में होने की संभावना जता रही है।
यमुना किनारे स्थित आश्रम से शुक्रवार रात मूर्तियां चोरी हुई थीं। पुलिस को शक है कि चोर मूर्तियों को आश्रम के पास स्थित पुराने कुएं में फेंक गए हैं। इसी आधार पर दमकल और पुलिस की टीम ने कुएं में रेस्क्यू अभियान चलाया। जहरीली गैस का स्तर अधिक होने से अभियान प्रभावित रहा और मूर्तियां नहीं मिल सकीं।
रेस्क्यू के दौरान सुरक्षा उपकरणों के साथ कुएं में उतरे व्यक्ति ने भीतर मूर्तियां होने की संभावना जताई है। पुलिस दोबारा अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी और धार्मिक भावनाएं भड़काने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।