{"_id":"684c70f6f00c82d689019904","slug":"report-filed-against-wife-for-inciting-suicide-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-135607-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खुदकुशी के लिए उकसाने पर पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खुदकुशी के लिए उकसाने पर पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट
Sat, 14 Jun 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। बेटी के साथ दूसरी पत्नी ने जब गलत व्यवहार किया तो पिता ने विरोध जताया। दूसरी पत्नी के न मानने पर पिता ने खुदकुशी कर ली। कोर्ट के आदेश पर दूसरी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव मछरिया निवासी चंद्रकली पत्नी चंद्रबली तिवारी ने बताया कि उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्र भुवनेश्वर तिवारी उर्फ पुत्तू की शादी 2011 में प्रियंका से हुई थी। उनके एक पुत्री प्रियांशी है। बहू प्रियंका की वर्ष 2012 में मौत हो गई। पुत्र भुवनेश्वर ने 2018 में सारिका पुत्री शिवशंकर शुक्ला निवासी मुत्तौर थाना ललौली से दूसरी शादी कर ली।
शादी के बाद से ही सारिका अपनी सौतेली पुत्री प्रियांशी के साथ गलत बर्ताव व मारपीट करती थी। इसे लेकर भुवनेश्वर तिवारी व सारिका के बीच अक्सर कहासुनी होने लगी। दिसंबर 2024 में पुत्र भुवनेश्वर ने अपनी पुत्री प्रियांशी अपने साथ रखने की इच्छा जाहिर की। इस पर पत्नी सारिका ने बेटे भुवनेश्वर से विवाद किया और आत्महत्या के लिए उकसाया। इसके चलते बेटे ने 14 दिसंबर 2024 की शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने थाने में शिकायत की। कोई सुनवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।