फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report filed against six people for converting a Hindu girl

Fatehpur News: हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराने में छह के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 22 Apr 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Report filed against six people for converting a Hindu girl
हुसैनगंज (फतेहपुर)। हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने वाले युवक सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामला मवई गांव का मामला है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम थाने का घेर किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया गया कि मवई निवासी इकबाल का पुत्र नदीम ने मुंबई की एक हिंदू लड़की मौसमी हजारिका को प्रेमजाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया था। उसने मुंबई के काजी मोहम्मद इस्लाम सहित छह लोगों के सहयोग से लड़की से निकाह किया। उसका नाम बदलकर अनाया फातमा रख दिया था। युवक पिछले सप्ताह लड़की को लेकर मुंबई से गांव आ गया था।
विज्ञापन

बजरंगदल के प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू ने बताया कि उन्होंने 16 अप्रैल को यह मुद्दा उठाया था। हुसैनगंज थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस की कार्यशैली से नाराज बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाने का घेराव किया। युवक सहित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैनगंज पुलिस ने शाम नदीम सहित निकाह कराने वाले काजी मोहम्मद इस्लाम, नोटरी वकील बीपी शर्मा, पवार चंद्रकांत, नसरीन बानो तथा मो. कादिर के खिलाफ धर्म परिवर्तन प्रतिशोध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज कुशवाहा ने बताया कि जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed