फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Repair work on the Asni Ganga Bridge completed.

Fatehpur News: असनी गंगा पुल का मरम्मत का काम पूरा

Thu, 23 Jul 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Repair work on the Asni Ganga Bridge completed.
फोटो-16-असनी गंगा पुल। संवाद
विज्ञापन




-परीक्षण पूरा होने के बाद जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन



संवाद न्यूज एजेंसी



हुसैनगंज। असनी गंगा पुल मरम्मत का काम पूरा हो गया है। परीक्षण होने के बाद के बाद पुल सार्वजनिक रूप वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।



जनपद को रायबरेली, लखनऊ से सीधा जोड़ने वाला असनी गंगा पुल की मरम्मत 11 महीने पूर्व शुरू हुई थी। 1.40 किमी लंबाई वाले पुल की मरम्मत में 14 करोड़ की धनराशि खर्च हुई है। पुल की मरम्मत एनएचएआई ने कराई है। सुरक्षा की दृष्टि से तकनीकी टीम पुल का परीक्षण शुरू कर दिया है।



पुल के निचले भाग में पांच स्थानों पर टेस्टिंग यंत्र लगाए गए हैं। तकनीकी टीम की देखरेख में करीब 35 टन वजन के वाहन पुल से निकाल कर उसकी मजबूती का परीक्षण किया जा रहा है। टेस्टिंग के बड़े वाहनों के लिए पुल खोल दिया जाएगा। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर अर्जुन सिंह ने बताया कि एनएचएआई की तकनीकी टीम पुल के परीक्षण के बाद रिपोर्ट देगी। इसके बाद असनी-गेगासो गंगा पुल भारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन




डलमऊ रोड को जाम से मिलेगी निजात



असनी गंगा पुल की मरम्मत का काम पूरा होने से असनी पुल से भारी वाहनों के निकलने का प्रतिबंध हट जाएगा। इसके बाद अधिकांश वाहन असनी मार्ग के निकलेंगे। ऐसे में डलमऊ रोड से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed