फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Relief started in the camp, 11 more families arrived

Fatehpur News: शिविर में मिलने लगी राहत, 11 परिवार और पहुंचे

Sun, 27 Aug 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 27 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Relief started in the camp, 11 more families arrived
औंग। बाढ़ राहत शिविर महुआ घाटी में शनिवार 11 और परिवार पहुंचे हैं। बाढ़ पीड़ित परिवारों की संख्या 140 हो गई है। बिंदकी फॉर्म, जाड़े का पुरवा, सदनहा, बेनी खेड़ा के पहले से 129 परिवार राहत शिविर में मौजूद थे। मल्लूखेड़ा गांव के 11 परिवार शिविर में शनिवार को पहुंचे हैं। बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी राहत शिविर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को खाना परोसा।
विज्ञापन

राहत शिविर में खाने की व्यवस्था आशापुर के पूर्व प्रधान राजेश सिंह चौहान को सौंप दी गई है। समय से दोनों पहर बाढ़ पीड़ितों को भोजन मिलने भी लगा है। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया लगभग 7 सौ व्यक्तियों को भोजन दिया जा रहा है। दोपहर को एडीएम विनय कुमार पाठक तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने मातहतों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन


ग्रामीण बांध लगाकर बचा रहे घर गृहस्थी

संवाद न्यूज़ एजेंसी
औंग। देवमई ब्लॉक के गलाथा गांव के मजरे बेनी खेड़ा व रामघाट के ग्रामीण घर गृहस्थी बचाने के लिए हाथ में फावड़ा लेकर बांध बनाकर पानी रोक रहे हैं। ग्राम प्रधान रघुवंश यादव के साथ ग्रामीण बाढ़ से दो-चार हो रहे हैं। गंगा और पांडु नदी के बाढ़ का पानी फसलों को नष्ट करके गांव की तरफ बढ़ रहा है। बाढ़ से पूरी तरह बेजार हो चुके किसान घर गृहस्थी बचाने के लिए प्रयासरत है। गांव में पानी भर जाने से मवेशियों के लिए बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। हरा चारा पानी में डूब गया है। घर में सूखा भूसा एकत्रित है। पानी में सड़ जाने से मवेशियों के सामने चारे की बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाएगी। खंड विकास अधिकारी देवमई सुषमा देवी वेरीनारी रामघाट गांव पहुंची। रामघाट में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी लगाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवमई की टीम गांव में कैंप कर मरीजों की जांच व दवा वितरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed