{"_id":"64f4da3b00d9640cf4077e0b","slug":"refused-to-marry-after-spending-rs-55-lakh-fatehpur-news-c-217-1-fth1001-3178-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: साढ़े पांच लाख खर्च कराने के बाद शादी से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: साढ़े पांच लाख खर्च कराने के बाद शादी से किया इंकार
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर क्षेत्र में एक परिवार ने बेटे का रिश्ता करने से पहले लड़की वालों से साढ़े पांच लाख रुपये से ज्यादा खर्च करा दिए। इसके बाद रिश्ता करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने लड़की के मामा की तहरीर पर लड़के, उसके पिता और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नीमटोला खागा निवासी सूर्यप्रकाश सिंह ने किशनपुर पुलिस को बताया कि वह बचपन से अपनी भांजी का पालन-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने हाल में उसका रिश्ता किशनपुर के गांव सरौली निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र गंगाशरन सिंह के साथ तय किया। उन्होंने 27 अगस्त 2022 को बयाना के तौर पर लड़के वालों को एक अंगूठी, बर्तन, 51 हजार रुपये नकद दिए। रस्म में कुल एक लाख 48 हजार 500 रुपये खर्च किए। फिर एक फरवरी को वरीक्षा कार्यक्रम में लड़के वालों को आभूषण, कपड़े, बर्तन, बरतौनी और दो लाख इक्कीस हजार रुपये नकद दिए। इस कार्यक्रम में कुल तीन लाख 79 हजार 500 पचास रुपये खर्च हुए। 28 नवंबर को शादी होना सुनिश्चित हुआ। इसके अलावा हलवाई और मैरिज हाल का 16 हजार रुपये का अग्रिम भुगतान किया।
उन्होंने कुल पांच लाख चौवन हजार पचास रुपये खर्च किए। आराेप है कि चार जून को लड़के वालों ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया। लड़के वालों से इसका कारण पूछ कर कई बार निवेदन भी किया, लेकिन वह नहीं मानें। साथ ही लड़के वालों ने शादी से पहले लिए गए रुपये, बर्तन, कपड़े और आभूषण वापस करने से इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शाही का कहना है कि लड़के, उसके पिता और उसकी मां पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।