{"_id":"5fcb8b3f8ebc3ecf871258b8","slug":"record-made-33-donated-blood-on-the-second-day-number-of-superpowers-reached-90-fatehpur-news-knp59809841","type":"story","status":"publish","title_hn":"बना रिकार्ड: दूसरे दिन 33 ने किया रक्तदान, 90 हुई महादानियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बना रिकार्ड: दूसरे दिन 33 ने किया रक्तदान, 90 हुई महादानियों की संख्या
विज्ञापन
खून की कमी से जूझते जिले के सरकारी ब्लड बैंक को सांसें देने की मुहिम रंग लाई। अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर के दूसरे और अंतिम दिन भी महादानियों का जज्बा देखने वाला रहा।
33 और लोगों ने रक्तदान करके रक्तदान में कीर्तिमान स्थापित कराया। दो दिन के शिविर में 90 लोगों ने अपना अपना नाम महादानियों की फेहरिस्त में दर्ज कराया। अभी तक हुए रक्तदान शिविरों में यह संख्या अभी तक की सबसे ज्यादा है। महादानियों में रक्तदान के दौरान दूसरों की जिंदगी बचाने की चाहत साफ झलकती रही। यही वजह रही कि जिन्हें रक्तदान करने का मौका नहीं मिला, वह हताश व निराश नजर आए।
सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन का यह दो दिनी रक्तदान शिविर मिशाल कायम करने वाला रहा। वर्ष 2014 में प्रशासन ने खून की ऐसी ही किल्लत पर रक्तदान शिविर आयोजित किया था। तीन दिन के इस शिविर में 79 लोगों ने रक्तदान किया था। यह जिले का सरकारी ब्लड बैंक का सबसे बड़ा रक्तदान था।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्त की कमी की समस्या उठाते ही दूसरों की जिंदगी का मोल समझने वाले न केवल आगे आए बल्कि पूर्व के रिकार्ड धराशायी कर दिए। शुक्रवार 57 फिर शनिवार 33 लोगों के रक्तदान करने से जिले में रक्तदान का आकंड़ा बढ़कर 90 जा पहुंचा। हालात यह बन पड़े कि पहले दिन की ही तरह तमाम लोगों को शारीरिक दिक्कतों की वजह से महादान की डुबकी लगाने का मौका नहीं मिल सका। इस बात का मलाल साफ झलकता रहा।