{"_id":"5f9479ca8ebc3e9bb744c49d","slug":"ravan-ka-hoga-vadh-fatehpur-news-knp5904787113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला में होगा रावण का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला में होगा रावण का वध
विज्ञापन
खजुहा कस्बे में बैठक के बाद रामजानकी मंदिर में के बाहर खड़े कारागार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी
- फोटो : FATEHPUR
खजुहा/चौडगरा।
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बिंदकी के ख्यातिलब्ध ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन को अनुमति नहीं मिली है लेकिन खजुहा की रामलीला के साथ ऐसा नहीं है। यहां पर रामलीला भी होगी और रावण का वध भी किया जाएगा। रविवार को गणेश पूजन के साथ खजुहा की रामलीला का शुभारंभ होगा।
सूबे के कारागार राज्यमंत्री व जहानाबाद विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने शनिवार को खजुहा रामलीला कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। जिसमें आयोजक कमेेटी ने सरकार की गाइड लाइन के चलते अब तक शून्य तैयारियों का जिक्र किया। जिस पर मंत्री ने कहा कि 550 साल पुराने मेला कराया जाएगा। तीज से रावण सेना के पुतले बनाने का काम शुरू हो जाता है, इस बार देरी हुई है, इसलिए कारीगर बढ़ा दिए जाएं।
क्षेत्रीय विधायक के एलान के बाद ही मेला परिसर में सफाई का काम शुरू हो गया। उन्होंने रविवार को होने वाले गणेश पूजन के कार्यक्रम में डीएम संजीव सिंह को भी बुलाए जाने की बात उजागर की। इस मौके पर दयाराम उत्तम, करन उत्तम, धर्मेंद उत्तम, सत्यवीर सिंह, संजय कुुमार भी मौजूद रहे। इससे पहले कारागार राज्यमंत्री ने चौडगरा कस्बे में भी रामलीला आयोजन को लेकर ऐसी बातें कहीं। यहां पर उन्होंने चौकी इंचार्ज हेमेंद्र प्रताप सिंह को तलब करते हुए नवरात्र जैसी पुनरावृत्ति से बाज आने की नसीहत दी। कहा कि उनके समक्ष कई ऐसी शिकायतें आई थीं। जिनमें किसी को डीजे के नाम पर परेशान किया गया तो किसी को दूसरी वजहों से। यहां पर पूर्व प्रधान राम सिंह परिहार, देवमई भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह गौतम व अरुण सिंह उर्फ राजू सिंह परिहार मौजूद रहे।