{"_id":"62a627964953344b631f7dea","slug":"rape-report-aag-fatehpur-news-knp7020157170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का प्रयास, जानलेवा हमले का 15 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का प्रयास, जानलेवा हमले का 15 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म के विरोध में घर में आग लगाने की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ हुई घटना के बाद आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया था। पुलिस का कहना है कि 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
बिंदकी कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि एक सितंबर 2021 की रात उसके घर में गांव के दिलीप पटेल, अभिषेक, अंकुश, राहुल, सूरज और 10 अज्ञात लोग घर में घुस आए। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोसी महिलाएं बीच-बचाव को आई। उनकी लाठी-डंडे से पिटाई की गई।
इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से घर के छप्पर में आग लगा दी। बिंदकी कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी पक्ष का शांतिभंग में चालान कर मामला रफादफा किया। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट, धमकी, जानलेवा हमला, बलवा और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
--------------