फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   rape attempted in fatehpur

Fatehpur News: बोलेराे में किशोरी को घसीटकर बराती ने दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 11 Apr 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
rape attempted in fatehpur
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में आई बरात में शामिल युवक ने गुरुवार रात किशोरी को बोलेरो में घसीटकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर किशोरी को पीटा और गाली-गलौज की। कुछ लोगों के आने पर किशोरी को छोड़कर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के मंडासरायं गांव से बरात शहर के एक मोहल्ले पहुंची थी। बरात जनवासे में देखने मोहल्ले की एक करीब 17 वर्षीय किशोरी पहुंची। घर लौटते समय किशोरी को एक युवक ने दबोच लिया। घसीटकर बरातियों की खड़ी बोलेरो में ले गया और गाड़ी लॉक कर दी। किशोरी ने बताया कि उससे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध पर पिटाई की। चीख सुनकर एक लड़के ने किशोरी को देखा। उसने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। इसी दौरान युवक भाग निकला। युवक की पहचान आरडीएक्स नाम के रूप में की गई। घटना से घराती व बरातियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची। बरातियों से युवक के बारे में पूछताछ की। बोलेरो चालक से भी पूछताछ शुरू की है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed