फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   rape accused,teen yeger,threatened,fathepur news,farar

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के परिवार को धमकाया

Fri, 22 Jan 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
rape accused,teen yeger,threatened,fathepur news,farar
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में निवर्तमान प्रधान पुत्र एक माह से फरार है। परिजनों ने प्रधान पर सुलह समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एक गांव की किशोरी 13 दिसंबर को घर पर अकेली थी। इस दौरान निवर्तमान प्रधान का पुत्र घर में घुसा था। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी ने शोर मचाने पर आरोपी को पकड़ लिया गया, लेकिन वह मौका पाकर भाग निकला। मामले की शिकायत पर पुलिस ने पहले मारपीट की घटना दर्ज की थी।
उसके बाद किशोरी के बयान पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई थी। कोर्ट में बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई थी। किशोरी ने कोर्ट में बयान दिया कि निवर्तमान प्रधान के प्रभाव में पुलिस ने पहले दुष्कर्म का मामला मारपीट में दर्ज किया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं की गई। किशोरी के पिता ने एसपी से गुरुवार को शिकायत की। जिसमें कहा कि निवर्तमान प्रधान समझौते के लिए धमका रहा है। उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी घर में नहीं है। उसकी तलाश में लगातार छापामारी की जा रही है। निवर्तमान प्रधान पर धमकी और गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed