{"_id":"5b4ceb784f1c1b4f748b52d1","slug":"rampage-on-the-roadways-bus-driver-slaps","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस चालक को थप्पड़ मारने पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस चालक को थप्पड़ मारने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालागंज रोडवेज बस अड्डा के गेट पर सोमवार को कुछ दुकानदार और उसके साथियों ने लीडर रोड डिपो के चालक को कहासुनी के दौरान थप्पड़ मार दिया। इससे आक्रोशित चालकों ने रोडवेज बसों को बीच सड़क खड़ी कर जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जाम हटाया।
लीडर रोड डिपो के बस चालक शशिभूषण मिश्रा दोपहर को अपनी बस ज्वालागंज बस अड्डा में ले जा रहे थे। पूर्वी गेट के बगल में रखे ड्रम से बस छू गई। इस पर दुकानदार व उसके साथियों ने बस को रोक कर चालक को नीचे उतारा और थप्पड़ जड़ दिए। रोडवेज बस चालक के साथ विवाद की खबर सुनकर डिपो के कर्मचारी इकट्ठा हो गए और चालकों ने बस अड्डा से बसों को निकाल कर सड़क पर खड़ी कर दी। मामले को बढ़ता देख कर चालक के साथ पिटाई करने वाला दुकानदार मौके से भाग गया। चालक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि कानपुर से आकर डिपो के अंदर बस ले जा रहे थे। गेट के दोनों ओर दुकानदार अतिक्रमण किए हैं। बस की रगड़ रास्ते में रखे ड्रम में लग गई। इस पर दुकानदार व उसके साथियों ने आकर मारपीट की। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखा जाएगा।
फतेहपुर। डीएम के निर्देश पर रोडवेज बसों का संचालन बस अड्डा परिसर से शुरू हो गया है, लेकिन परिसर के बाहर पटरी दुकानदार चालकों के लिए मुसीबत बने हैं। बस अड्डा के दोनों गेट पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। बस को अंदर जाने में गेट के दोनों ओर जगह नहीं बचती है। दुकानदारों के रखे बेंच व अन्य सामान में छूने पर विवाद की स्थिति खड़ी हो जाती है। इससे चालक, परिचालकों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
फतेहपुर। बस अड्डा प्रभारी ओपी सोनकर ने बताया कि बसों का संचालन बंद होने से आसपास के दुकानदारों का नुकसान हो रहा है। इससे दुकानदार बस अड्डा कर्मचारियों व चालक, परिचालकों से खुन्नस खाए हैं। बस अड्डा के दोनों गेट जब तक अतिक्रमण मुक्त नहीं होंगे। ऐसे ही थोड़ी-थोड़ी सी बात में दुकानदार झगड़ा करते रहेंगे।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के कार्यशाला शाखा अध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि चालक के साथ हुए विवाद की सूचना मिली है। जिले से बाहर होनौे की वजह से घटना स्थल पर नहीं पहुंच सके हैं, लेकिन किसी भी कर्मचारी पर उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चालक को न्याय दिलाने का काम संघ करेगा।