फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ramleela,fatehpur,manchan

विश्वामित्र ने दशरथ से मांगा राम-लक्ष्मण

Sat, 09 Apr 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
ramleela,fatehpur,manchan
पधारा गांव में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बकेवर। देवमई ब्लाक के पधारा में रामलीला में शुक्रवार की रात कलाकारों ने फुलवारी लीला का मंचन किया। इसमें विश्वामित्र यज्ञ रक्षा के लिए राजा दशरथ से मांगकर राम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाते हैं।
विज्ञापन

ताड़का, सुबाहु और मारीच के आतंक से विश्वामित्र समेत साधु , संत परेशान थे। वह नियमित यज्ञ कार्य नहीं कर पा रहे थे। सुबाहु यज्ञ स्थल पर हड्डी बिखेर देता था। इससे परेशान होकर विश्वामित्र ने यज्ञ की रक्षा के लिए अयोध्या नरेश से राम और लक्ष्मण को मांग लिया। विश्वामित्र अयोध्या से राम-लक्ष्मण को लेकर अपने आश्रम वापस लौटे। राम-लक्ष्मण विश्वामित्र की कुटिया की ओर जाते हैं। उन्हें मार्ग में ताड़का नाम की राक्षसी मिलती है। भगवान उसको एक ही बाण से मार देते हैं। आश्रम में रहकर राम और लक्ष्मण विश्वामित्र के यज्ञ स्थल की रक्षा करने लगे। यज्ञ के समय मारीच को वाण मारकर लंका भेज देते हैं और सुबाहू का वध कर देते हैं। इससे जंगल में रहने वाले अन्य साधु व संतों ने अपने को सुरक्षित महसूस किया। इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष नूर बाबा मोहम्मद, छोटू पटेल, संगम सिंह तोमर, सर्वेश पटेल, लालू पटेल, संदीप वर्मा, मुकेश पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed