{"_id":"58ac8e634f1c1b3d32b23128","slug":"rajnath-india-in-a-decade-will-become-superpowered","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दशक में महाशक्तिशाली बनेगा भारत-राजनाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दशक में महाशक्तिशाली बनेगा भारत-राजनाथ
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
गोपालगंज में सभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के गोपालगंज में चुनावी सभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ा होगा, लेकिन इसके दूरगामी परिणाम बहुत अच्छे हैं। दावा किया कि एक दशक में भारत महाशक्तिशाली बनेगा।
मंगलवार को जनसभा में गृहमंत्री ने कहा कि नोटबंदी से अमीरी गरीबी की खाई कम होगी। भारत के महाशक्ति बनने पर दुनिया भारत के सामने झोली फैलाकर खड़ी होगी। सभा में बसपा, कांग्रेस, सपा को निशाना बनाते हुए कहा कि ये पार्टियां पैसे की इज्जत करने वाली हैं। मुलायम सिंह जिस कांग्रेस से लड़ते थे, सपा ने उसी से समझौता कर लिया है। सभा में भीड़ से पूछा कि बिजली मिलती है कि नहीं। लोगों के नहीं कहने पर कहा कि बिल तो आता ही होगा।
जो सरकार आप लोगों को अंधेरे में रखती है, उसे आप लोग भी अंधेरे में छोड़ दें, तभी उनको आपकी ताकत का पता चलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर छ: माह के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। भाजपा के घोषणापत्र में जो वायदे किए गए हैं, उन्हें पूरा कर दिखाया जाएगा। सभा की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने की। इस मौके पर पूर्वमंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा प्रत्याशी करण सिंह पटेल, जहानाबाद से अपनादल उम्मीदवार जयकुमार जैकी, अभय प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम, जीतू सिंह, अनिल सिंह, श्यामलाल निषाद, जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, रमाकांत त्रिपाठी आदि शामिल रहे।