फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Publication of provisional voter list for Bar elections on 20th

Fatehpur News: बार चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 20 को

Wed, 11 Mar 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Publication of provisional voter list for Bar elections on 20th
फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी शिव कुमार अग्निहोत्री की ओर से जारी किया गया है। इसमें सदस्यता, मतदाता सूची के प्रकाशन, नामांकन, मतदान व मतगणना की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। सदस्यता 16 मार्च शाम चार बजे तक की जाएगी। 20 मार्च 12 बजे तक अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। सूची पर आपत्तियां 23 मार्च शाम चार बजे तक ली जाएंगी।
विज्ञापन

24 मार्च शाम चार बजे तक उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 26 मार्च शाम चार बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उम्मीदवारों के नामांकन 30 व 31 मार्च शाम चार बजे तक किए जाएंगे। नामांकन सूची का प्रकाशन एक अप्रैल शाम चार बजे तक होगा। नामांकन पत्रों पर आपत्ति दो अप्रैल दोपहर दो बजे तक ली जाएगी। उसी दिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। वहीं तीन अप्रैल शाम पांच बजे तक वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की होगी।
विज्ञापन

नामांकन वापसी की अंतिम तिथि चार अप्रैल दोपहर तीन बजे तक निर्धारित की गई है। उसी दिन शाम पांच बजे तक अंतिम वैध उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित होगी। मतदान 10 अप्रैल सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 11 अप्रैल सुबह आठ बजे से मतगणना समाप्त होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed