{"_id":"58bda4c54f1c1b5d73dc42ae","slug":"public-work-of-the-police-the-crooks-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक ने किया पुलिस का काम, बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक ने किया पुलिस का काम, बदमाश दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की डिग्गी में रखे रुपये निकाल कर भाग रहे एक युवक को पब्लिक ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पब्लिक को पीछे आता देख उसने हड़बड़ी में रुपये फेंक दिए। लेकिन इसके बाद भी पब्लिक ने दबोच लिया। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस की गिरफ्त में आया शख्स नाम और पता बताने की बजाय बरगलाने का प्रयास करता रहा। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
खागा कोतवाली के टेसाही बुजुर्ग गांव निवासी शिवदास पाल की पत्नी सुबिदी देवी सोमवार को शहर की जीटी रोड स्थित पीएनबी शाखा आई थीं। इन्होंने 10 हजार रुपये निकाले और उसे बाइक की डिग्गी में रख दिए। बेटा मेवालाल बाइक पर मां को बैठाकर आगे बढ़ा, तभी पीछे से पकड़ो-पकड़ो का शोर मचने लगा। एक युवक भाग रहा था, पब्लिक उसके पीछे थी। बकौल मेवालाल उन्होंने बाइक रोक दी। इधर, भाग रहे युवक ने पब्लिक को पीछे देखा तो नोट की गड्डी फेंक दी। तब तक उन्हें नहीं पता था कि नोट उन्हीं के हैं।
विज्ञापन
पब्लिक ने मंगलम मैरिज हाल के पास युवक को दबोच लिया। मेवालाल ने बताया कि जब उनकी नजर डिग्गी पर पड़ी तो वह टूटी थी। भीतर रुपये नहीं थे। तब तक पब्लिक भी आरोपी को दबोचकर करीब आ गई। भीड़ में मौजूद लोगों ने बताया कि नोट की गड्डी उनकी ही है। गड्डी पाकर जान में जान आई। आरोपी को पीटा जाने लगा। इसी बीच पुलिस आई और उसने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने इस दौरान कई नाम बदले और पता रायबरेली का बताया। कोतवाल दीपक पांडेय का कहना है कि पूछताछ चल रही है। यह भी पता करने का प्रयास हो रहा है कि यह उसका पहला अपराध है या इससे पहले भी इस तरह की घटना कर चुका है।
विज्ञापन