{"_id":"6a889afa49a2c4574806d04f","slug":"protesting-against-traffic-fines-drivers-parked-their-trucks-on-the-highway-and-caused-a-traffic-jam-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160907-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चालान के विरोध में चालकों ने हाईवे पर ट्रक खड़े कर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चालान के विरोध में चालकों ने हाईवे पर ट्रक खड़े कर लगाया जाम
विज्ञापन
फोटो-30-हाइवे से चालकों को हटवाती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों का चालान किए जाने के विरोध में शुक्रवार शाम चालकों ने ट्रकों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। पुलिस ने चालकों को समझाकर यातायात बहाल कराया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर राहगीरों को परेशान का सामना करना पड़ा।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के आसपास हाईवे किनारे भारी वाहन अक्सर खड़े होते हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसे लेकर पुलिस लगातार चालान करती है। देर शाम पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों के चालान किए। इससे एक ट्रक चालक भड़क गया और उसने ट्रक आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया।
देखते ही देखते अन्य ट्रक चालकों ने भी हाईवे पर वाहन खड़े कर दिए। इससे जाम लग गया। चालक ने एआरटीओ पर चालान किए जाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की पार्किंग से हादसे होते हैं। इसी वजह से चालान किया जाता है। कुछ ही देर में यातायात बहाल करा दिया गया।