फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Protest against classification of reservation, took out a march and submitted memorandum to DM

Fatehpur News: आरक्षण के वर्गीकरण का विरोध, मार्च निकाल डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 22 Aug 2024 05:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Protest against classification of reservation, took out a march and submitted memorandum to DM
फतेहपुर। आरक्षण के वर्गीकरण के मामले में अनुसूचित समाज के कुछ लोगों ने स्वागत किया है तो कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई, आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

बसपा ने नगर कॉलोनी से कलक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर का भ्रमण करके कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट स्थित आंबेडकर पार्क में एकजुट होकर वह सीओ ऑफिस रोड होते हुए जीटी रोड पहुंचे। इसके बाद सदर अस्पताल, बाकरगंज, ज्वालागंज, वर्मा चौराहा और पटेल नगर होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष दीप गौतम ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देशों पर जिला यूनिट ने पदयात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 1 अगस्त को दिए गए फैसले में एससी-एसटी वर्गों को आरक्षण देते समय क्रीमी लेयर लागू करने व इन वर्गों में उप-वर्गीकरण करने की बात कही गई है। इससे एससी-एसटी को भारी नुकसान होगा और आरक्षण के मूल भाव को ठेस पहुंचेगी। भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष प्रदीप गौतम ने कहा कि आरक्षण का मूल आधार सामाजिक शोषण है, न कि आर्थिक। आजादी के बाद भी एससी-एसटी वर्गों को छुआछूत जैसे कई तरह के शोषण व उत्पीड़न सहने पड़ रहे हैं। वर्गीकरण से समाज को भारी नुकसान होगा, इसलिए राष्ट्रपति से अनुरोध है कि विशेष सत्र बुलाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को निष्प्रभावी बनाया जाए। ज्ञापन देने में बसपा से मुख्य सेक्टर प्रभारी दिनेश चंद्र, पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम, मो. आसिफ, अशोक कोरी व पीके गौतम मौजूद रहे। इनके आलावा भीम आर्मी से जिलाध्यक्ष अमनराज गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार, बबलू मौर्या, चंद्रभान यादव, जगदीश्वर पटेल, विमल पासी और रोहित लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी एसटी व पिछड़ा वर्ग आरक्षण बचाओ की मांग
बिंदकी। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा। ज्ञापन में एससी एसटी तथा पिछड़ा वर्ग आरक्षण बचाने आदि की मांग की गई।

तहसील के समीप भीम आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार को एकत्रित हुए। यहां से भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष नरेंद्र गौतम के नेतृत्व में आंबेडकर चौराहा पहुंचे और बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रचना यादव को दिया। ज्ञापन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को बचाने की मांग की गई। इस मौके पर रानू प्रताप, धर्मेंद्र, रामावतार, रामदेव बौद्ध, अमन, सुनील, शिवनंदन, दिनेश गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed