फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Property worth Rs 3.82 crore seized from five people, including the wife of a liquor mafia member.

Fatehpur News: शराब माफिया की जिपं सदस्य पत्नी समेत पांच की 3.82 करोड़ की संपत्ति जब्त

Thu, 08 Jan 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 3.82 crore seized from five people, including the wife of a liquor mafia member.
फाेटो-39-ईंट भट्ठे पर संपत्ति जब्तीकरण का बोर्ड लगाती पुलिस। संवाद
फतेहपुर। शराब माफिया मीरमऊ प्रधान राकेश सिंह की पत्नी मंजू सिंह जिला पंचायत सदस्य समेत पांच करीबियों की जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 3.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें कई वाहन, ईंट भट्ठा और विभिन्न अचल संपत्तियां हैं।
विज्ञापन

मलवां थाने के मीरमऊ निवासी राकेश सिंह उर्फ मनमाेहन सिंह को पुलिस ने शराब माफिया घोषित कर रखा है। उसके गैंग के खिलाफ 2016 में गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी। कार्रवाई में राकेश सिंह और उसके भाई अमरजीत सिंह, समरजीत सिंह और कल्लू उर्फ योगेंद्र, वीरेंद्र के खिलाफ गैंगस्टर लगा था।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र सिंह से करीब तीन माह पहले गैंगस्टर की बेनामी संपत्ति की शिकायत हुई थी। इसके बाद बिंदकी राजस्व विभाग की टीम संपत्ति का ब्योरा जुटा रहा था। ब्योरा जुटाने के बाद बुधवार शाम डीएम के आदेश पर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश उर्फ मनमोहन सिंह की सनगांव वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पत्नी मंजू सिंह की मीरमऊ स्थित तीन कृषि योग्य भूमि, मीरमऊ स्थित मंजू सिंह का ईंट भट्टा को जब्त किया गया। माफिया की रिश्तेदार रानी काॅलोनी निवासी मीरा देवी पत्नी बाबू सुखदेव सिंह का एक खलील नगर स्थित प्लाट, दो कृषि भूमि को जब्त की गई।
राकेश सिंह के भाई अमरजीत के नाम की टाटा सफारी, बाइक, मंजू सिंह के नाम की टोयटा कार, टाटा हैरियर, मुनीम इंद्रजीत लोधी के नाम चार ट्रैक्टर, टीवीएस अपाचे बाइक, टोयोटा ग्लैंजा कार, अमरजीत की पत्नी प्रियंका सिंह के नाम पर प्रधान डाकघर 1,50,000 रुपये, 2168 रुपये, पीएनबी मलवां में 1038 रुपये, इंद्रजीत के बैंक खाते में जमा 5990 रुपये जब्त किए गए।

कुल कीमत तीन करोड़ 82 लाख 11 हजार 946 को जब्त किया गया। कार्रवाई में बिंदकी एसडीएम अनामिका श्रीवास्तव, तहसीलदार अचलेश सिंह, सीओ सिटी गौरव शर्मा, मलवां प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर, पुलिसकर्मी और राजस्व प्रशासन मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि माफिया की संपत्ति पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। शराब माफिया की अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया गया है।

फाेटो-39-ईंट भट्ठे पर संपत्ति जब्तीकरण का बोर्ड लगाती पुलिस। संवाद

फाेटो-39-ईंट भट्ठे पर संपत्ति जब्तीकरण का बोर्ड लगाती पुलिस। संवाद

फाेटो-39-ईंट भट्ठे पर संपत्ति जब्तीकरण का बोर्ड लगाती पुलिस। संवाद

फाेटो-39-ईंट भट्ठे पर संपत्ति जब्तीकरण का बोर्ड लगाती पुलिस। संवाद

फाेटो-39-ईंट भट्ठे पर संपत्ति जब्तीकरण का बोर्ड लगाती पुलिस। संवाद

फाेटो-39-ईंट भट्ठे पर संपत्ति जब्तीकरण का बोर्ड लगाती पुलिस। संवाद

फाेटो-39-ईंट भट्ठे पर संपत्ति जब्तीकरण का बोर्ड लगाती पुलिस। संवाद

फाेटो-39-ईंट भट्ठे पर संपत्ति जब्तीकरण का बोर्ड लगाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed